स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां
Gangapar News - बारा। बारा तहसील अंतर्गत विभिन्न कस्बों और गांवों में संचालित नामी गिरामी स्कूली बसों में

बारा तहसील अंतर्गत विभिन्न कस्बों और गांवों में संचालित नामी गिरामी स्कूली बसों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ रही है इसके कारण मासूमों की जिंदगी खतरे में है। अभिभावक इस खतरे से पूरी तरह अनजान हैं। बारा, शंकरगढ़, शिवकुमार, नारीबारी, जारी, गौहनिया, घूरपुर, लालापुर आदि कस्बों और गांवों में दर्जनों अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के विद्यालय संचालित है। छात्र छात्राओं के आवागमन की सुविधा के लिए इनके द्वारा बस, जीप, टैक्सी आदि की ब्यवस्था की जाती है। इसके बदले अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है किंतु इन वाहनों द्वारा मानक का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। बताया गया कि बिना फिटनेस, बिना फायर सेफ्टी और बिना फर्स्ट एड किट के अधिकांश स्कूलों की बसें सड़कों पर दौड़ रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कई चालक बिना वैध डी एल के बच्चों को लेकर फर्राटा भरते हैं साथ ही ई-रिक्शा और बसों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंसकर बैठाए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने आरटीओ प्रयागराज एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। बताया कि पूरा बारा क्षेत्र बिना मानक के वाहनों से भरा है किंतु इलाकाई पुलिस और परिवहन विभाग मौन है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


