अब हर कामगार को मिलेगा नियुक्ति पत्र

Jan 11, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बैठक मांडा। असंगठित कामगार यूनियन की बैठक माण्डा खास स्थित मां माण्डवी देवी मंदिर परिसर

अब हर कामगार को मिलेगा नियुक्ति पत्र

असंगठित कामगार यूनियन की बैठक माण्डा खास स्थित मां माण्डवी देवी मंदिर परिसर में रविवार को संपन्न हुई। मिर्जापुर के बाद संगठन की सक्रियता प्रयागराज जनपद में भी बढ़ रही है। असंगठित कामगार यूनियन के महामंत्री मंगल तिवारी ने कहा कि श्रम संहिता अधिनियम 2025 केंद्र सरकार ने लागू कर दी है। जल्द ही प्रदेश में लागू होते ही श्रमिक साथियों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सभी श्रमिकों को सरकार द्वारा लागू श्रम नियमावली के तहत दैनिक मजदूरी, वेतन व अन्य सुविधाओं में बोनस, छुट्टी और ओवरटाइम ड्यूटी से छुटकारा मिलेगा, यदि ओवर टाइम आवश्यक हुई तो उसका अलग से पारिश्रमिक मिलेगा।

कोई भी मालिकान अब किसी भी श्रमिक को बिना नोटिस निकाल नहीं सकता और अब हर कर्मचारी को नियुक्ति पत्र मिलेगी। सरकार श्रम हित में बेहतर कार्य कर रही है। जल्द ही नये श्रम एक्ट का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था पूरे देश में लागू है, जिसमें हमारा उत्तर प्रदेश भी शामिल है। महामंत्री ने पूरे प्रदेश के निर्माण श्रमिकों से अनुरोध किया है कि सभी पात्र श्रमिक सर्वप्रथम अपना श्रम पंजीयन कराएं और जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है। वह समय पर अंशदान अवश्य जमा करें, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर महामंत्री मंगल तिवारी के साथ यूनियन समर्थक कन्हैयालाल मिश्र, अरविंद कुमार दुबे के अलावा संगठित श्रमिकों में अजय कुमार सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद, विद्यासागर शुक्ला, राजेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार, अजीत कुमार यादव, लक्ष्मण दास, विद्याकांत दुबे, भुनेश्वर प्रसाद दुबे, महेंद्र कुमार यादव शिव कैलाश, दिनेश कुमार, विकास यादव, रामसागर यादव, रामबली, सुशील शुक्ला, अरविंद कुमार यादव, अशोक कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, अशोक कुमार, संतोष कुमार, लाल बहादुर, दुर्गा प्रसाद मौर्य, मनोज कुमार, राम इकबाल, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।