अरहर व गेहूं की फसल पर असर, किसान चिंतित

Apr 08, 2026 04:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। करछना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी।

अरहर व गेहूं की फसल पर असर, किसान चिंतित

करछना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई तेज बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अचानक बदले मौसम के कारण खेतों में खड़ी अरहर और कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम के इस बदलाव से किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ नजर आई। स्थानीय किसानों के अनुसार, इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और कई जगहों पर कटाई का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में बूंदाबांदी होने से फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं अरहर की फसल पर भी नमी का असर पड़ने की आशंका है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई किसान अपनी फसल को सुरक्षित रखने के प्रयास में जुट गए हैं। अचानक हुई इस बूंदाबांदी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने की चिंता खड़ी कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।