सड़क हादसे में पुलिस भर्ती के दो अथ्यर्थी जख्मी
मांडा थाना क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। 20 वर्षीय प्रियांशु और 24 वर्षीय शिव शंकर को नाजुक हालत में प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक बाइक से परीक्षा केंद्र से लौट रहे थे।

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गए। दोनों को नाजुक हालत में प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।मांडा थाना क्षेत्र के दसवार गांव निवासी 20 वर्षीय प्रियांशु शुक्ला पुत्र दीनानाथ शुक्ला व इनके परिवार के ही 24 वर्षीय शिव शंकर उर्फ भोले पुत्र सूर्य नाथ शुक्ला मंगलवार सुबह एक ही बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने मांडा के दसवार गांव से मिर्जापुर शहर के बिन्नानी महाविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर गए थे। दोनों युवक मंगलवार दोपहर परीक्षा देकर लौट रहे थे। जब प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के मांडा थाना क्षेत्र के कुखुड़ी गांव के सामने पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सहित दोनों युवक जमीन पर गिरकर घायल हो गए। दोनों युवकों को भारतगंज चौकी पुलिस व राहगीर कुखुड़ी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


