ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारदो पक्षों में भिड़ंत, कई राउंड हवाई फायरिंग

दो पक्षों में भिड़ंत, कई राउंड हवाई फायरिंग

दो दिन पुराने विवाद में गुरुवार शाम दो पक्ष आमने-सामन आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग होने से वहां हड़कंप मच गया। कोतवाल मेजा गजानंद चौबे...

दो पक्षों में भिड़ंत, कई राउंड हवाई फायरिंग
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 02 Nov 2018 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिन पुराने विवाद में गुरुवार शाम दो पक्ष आमने-सामन आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ फायरिंग हुई। कई राउंड फायरिंग होने से वहां हड़कंप मच गया। कोतवाल मेजा गजानंद चौबे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो अवैध हथियारों से लैस आरोपी भाग निकले। पुलिस दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों को थाने ले गई।

दो दिन पहले मई पताई गांव निवासी संजय सिंह का ट्रक ड्राइवर लेकर कोहड़ार बाजार से घर के लिए निकाला था। कोहड़ार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। घटना देख बाइक चालक ट्रक चालक को घेरकर पीट दिया। जानकारी मिली तो ट्रक का मालिक पहुंच बाइक चालक को पकड़ पीटने लगा। इस पर कोहड़ार बाजार के कुछ लोगों ने बाइक चालक का साथ दिया। संजय सिंह अपने गांव पहुंच घटना की जानकारी दी तो सभी आक्रोशित हो गए। उन्होंने पताई के दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर हमला बोल दिया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी।

गुरुवार शाम पांच बजे इसी खुन्नस में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। गाली-गलौज के बाद एक-दूसरे पर ईट-पत्थर चलाएं। फिर अवैध असलहे से फायर किया गया। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। मई पताई में दो पक्षों के बीच तनाव हो गया गया है। उधर, बालू को लेकर पकरी सेवार गांव में दो दिन पहले हुए आपसी झगड़े तनाव की स्थिति को देखते हुए एक सेक्सन पीएसी की मांग उच्चधिकारियों ने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें