ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारलालगोपालगंज में वर्चस्व के लिए दो पक्ष भिड़े, दो घायल, एक नाजुक

लालगोपालगंज में वर्चस्व के लिए दो पक्ष भिड़े, दो घायल, एक नाजुक

लालगोपालगंज में दावत में गए दो पक्षों देखादेखी हो गई। बाहर निकले तो गाली गलौच के साथ हाथापाई होने लगी। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। दोपहर बाद लखनऊ राजमार्ग पर पुलिस बूथ के पास एक बार फिर दोनों...

लालगोपालगंज में वर्चस्व के लिए दो पक्ष भिड़े, दो घायल, एक नाजुक
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 30 Jun 2019 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

लालगोपालगंज में दावत में गए दो पक्षों देखादेखी हो गई। बाहर निकले तो गाली गलौच के साथ हाथापाई होने लगी। लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। दोपहर बाद लखनऊ राजमार्ग पर पुलिस बूथ के पास एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला वर्चस्व और जमीन को लेकर हुआ है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को लालगोपालगंज कस्बा के जहीदपुर गांव में एक दावत का कार्यक्रम था। उस कार्यक्रम में काफी लोग सम्मिलित हुए। दावत के दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात गाली गलौच और हाथापाई पर आ गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। लेकिन गुस्सा दोनों ओर से थमा नहीं था। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस बूथ तिराहा के पास एक बार फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने लोहे की रॉड से हमला कर दूसरे पक्ष के परवेज आलम व मो. अशरफ को घायल कर दिया। इस दौरान लखनऊ राजमार्ग पर अफरातफरी मच गई थी। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर नवाबगंज कई चौकी की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में घायलों को सीएचसी कौड़िहार भेजा गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद दोनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि घायल अशरफ की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नवाबगंज संतोष कुमार दुबे का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। घायल की हालत नाजुक है। तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह से सुलग रही थी आग

लालगोपालगंज निन्दूरा रेलवे फाटक के पास दोनों पक्षों में जमीन को लेकर एक सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था। उसी समय से दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई थी। मामला पुलिस के पास भी गया था। लेकिन लालगोपालगंज पुलिस ने घटना को गंभीर से नहीं लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें