ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापार75 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े गए

75 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने सहसों में करीब 75 किलो गांजा के साथ गुरुवार देर रात दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए...

75 किलो गांजा के साथ दो आरोपी पकड़े गए
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 17 Sep 2021 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सहसों। हिन्दुस्तान संवाद

पुलिस ने सहसों में करीब 75 किलो गांजा के साथ गुरुवार देर रात दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके दो साथी मौके से फरार हो गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर सरायइनायत थाना प्रभारी राकेश चौरसिया, सहसों पुलिस चौकी इंचार्ज भीष्म नारायण सिंह, कांस्टेबल अनिल मिश्रा, साहब सिंह, अमितोष सिंह ने घेराबंदी करना शुरू कर दी। इस दौरान हबूसा मोड़ की तरफ से आ रहे कार सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। किसी तरह घेरकर उन्हें कसेरुआ कला गांव स्थित लाला बाजार के पास रोक लिया। पुलिस ने दो को हिरासत में ले लिया है। इस बीच मौके का लाभ उठाकर दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए दो लोगों के पास से करीब 75 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें