बालू लदा ट्रक खड्ड में पलटा, चालक-खलासी बचे
Apr 07, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - लालापुर के प्रतापपुर से बालू लादकर आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराते हुए खड्ड में पलट गया। यह घटना सोमवार रात की है। चालक और खलासी दोनों सुरक्षित बच गए। क्षेत्र में खनन और परिवहन का काम लगातार हो रहा है।

लालापुर/ बसहरा। लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर की ओर से बालू लादकर आ रहा एक ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल को तोड़ते हुए खड्ड में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।लालापुर थाना क्षेत्र के यमुना घाटों पर खनन और रात में परिवहन का काम जोरों पर होता है। सोमवार रात भी बालू लादकर जा रहा ट्रक गोड़ारपुर सुपारी बाग के समीप पहुंचा था कि अचानक ट्रक बेकाबू हो गया। सड़क किनारे बिजली के पोल को टक्कर मारते हुए ट्रक खड्ड में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक के चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बच गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


