
तीस टन धान गायब करने के मामले में पांच पर केस
Gangapar News - सिकंदरा के प्रेम चंद्र केशरवानी ने पुलिस को शिकायत की कि ट्रक ड्राइवर सुभाष यादव ने 30 टन धान मध्य प्रदेश ले जाने के बजाय गायब कर दिया। धान मालिक ने ड्राइवर और चार अन्य पर केस दर्ज कराया है। ड्राइवर का मोबाइल स्विच ऑफ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिकंदरा से मध्यप्रदेश के लिए ट्रक ड्राइवर तीस टन धान लेकर चला किंतु वह रास्ते में धान गायब कर दिया। खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो धान मालिक ने ट्रक ड्राइवर समेत पांच पर केस दर्ज कराया है । बहरिया थाना के सिकंदरा निवासी प्रेम चंद्र केशरवानी पुत्र स्व केदारनाथ ने शनिवार को बहरिया पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह गल्ला अनाज का व्यापारी है। वह अपने परिचित राजेंद्र कुमार जो सर्वोदय नगर अल्लापुर के निवासी है। उनके चौदह चक्का ट्रक पर 28 नवंबर को छह सौ अस्सी बोरी जिसमे तीस टन एक कुंतल चालीस किलो धान लोड किया।
थाना थरवई के तटीहरा देवनहरी निवासी सुभाष यादव ड्राइवर ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के लिए चल दिया। आरोप है कि ट्रक मालिक ड्राइवर सुभाष ने फोन से कहा कि वह 29 नवंबर को ट्रक नेशनल परमिट बनवाकर जायेंगे उन्हे ट्रक का भाड़ा चाहिए। पुलिस को बताया कि वह पच्चीस हजार आठ सौ रुपए भी आनलाइन ट्रक भाड़ा भुगतान कर दिया। इसके बाद भी ट्रक ड्राइवर उनका धान मध्य प्रदेश नहीं ले गया। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। लगता है कि ट्रक ड्राइवर अन्य गैंग से मिलकर उनके साथ जाल फरेब किया है। उनका धान कही और बेचकर उनका धान का छह लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। सुभाष ड्राइवर के घर देवनहरी पता करने गया तो उनके भाई राजेंद्र, अरविंद सुभाष यादव की पत्नी और अन्य सहयोगी गण गाली देकर मारपीट किया। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि धान गायब करने के संबंध में अज्ञात समेत कुल पांच पर केस दर्ज कर मामले की जांच किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




