ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारगणतंत्र दिवस पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के द्वारा अमर शहीदों के यादगार में एक तिरंगा...

गणतंत्र दिवस पर निकलेगी तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSun, 24 Jan 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं के द्वारा अमर शहीदों के यादगार में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। अमर शहीदों को श्रष्दाजंलि देने व युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उदेश्य से यह आयोजन किया गया है।

तिरंगा यात्रा सुबह आठ बजे सरदार पटेल चौराहा (लेप्रोसी चौराहा) से शुभारम्भ होकर, डांडी, चाका, मामा भांजा, घूरपुर बाजार, जसरा ब्लाक, बारा, लोहगरा, शिवराजपुर, राम भवन चौराहा शंकरगढ़, रानीगंज चौराहा, नारीबारी, शुभांग ढाबा हर्रो, काम्या रिसोर्ट मैदा रोड, जारी, मिश्रा बांध होते हुए गौहनिया पहुंचेगी। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा के आयोजन की जिम्मेदारियां दी गई है। यमुनापार के समस्त राष्ट्रभक्त नागरिकों व कार्यकर्ताओं को एक दिन तिरंगा यात्रा के नाम समय देने की अपील भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें