पूर्व जिला पंचायत सदस्य का निधन

Mar 02, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - फूलपुर। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अगरापट्टी गांव निवासी उदयराज कनौजिया जो कि पूर्व में जिला पंचायत

पूर्व जिला पंचायत सदस्य का निधन

फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अगरापट्टी गांव निवासी उदयराज कनौजिया जो कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री थे। उनका रविवार को असामयिक निधन हो गया। इसी को लेकर एक शोकसभा का आयोजन वरूणा बाजार में प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी शुक्ल की अध्यक्षता में हुई।जिसमें वक्ताओं ने उन्हें क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित जननेता बताया। उनके निधन से अपूरणीय होना जताया गया। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मिश्रा, शमसुल हक सिद्दीकी, शिव कैलाश, मेवालाल, मो.शाहिद, राधेश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।