Gangapar News: मंगला प्रसाद कॉलेज के रिटायर प्रवक्ता का निधन

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: मांडा। मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर के सेवानिवृत्त जीव विज्ञान के प्रवक्ता गुलाब शंकर पांडेय (70) वर्ष काफी दिनों से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और उ

Gangapar News: मंगला प्रसाद कॉलेज के रिटायर प्रवक्ता का निधन

Gangapar News: मंगला प्रसाद इंटर कालेज बामपुर के सेवानिवृत्त जीव विज्ञान के प्रवक्ता 70 वर्षीय गुलाब शंकर पांडेय काफी दिनों से लीवर कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को दौरान इलाज उनका निधन हो गया। मिर्जापुर जनपद के चड़ैचा गांव निवासी थे। उनके निधन पर मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर में शोकसभा का आयोजन कर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह सहित सभी शिक्षकों ने गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। विद्यालय में शोकावकाश भी किया गया। बामपुर गांव में भी एक शोकसभा का आयोजन सेवानिवृत्त प्रवक्ता मुरारी नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।