पुलवामा शहीदों की स्मृति में मनाया काला दिवस

Feb 14, 2026 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया और इसे काला दिवस के रूप में मनाया गया। सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का संकल्प लिया।

पुलवामा शहीदों की स्मृति में मनाया काला दिवस

बाबूगंज, संवाददाता। रुदापुर स्थित भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले की विश्वभर में निंदा हुई थी। संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को नमन किया गया तथा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक विनय उपाध्याय, नरगिस बानो, स्वाति पांडे, जोरावर सिंह, शुभम यादव, सरस्वती कुशवाहा, रुचि यादव, शर्मिला प्रजापति, संदीप पाल, अतुल मौर्य, उमाशंकर मौर्य सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का संकल्प दोहराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।