Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTribute to Folk Poet Ram Lochan Sawariya at Vidyavati Memorial School
लोकसाहित्य के पुरोधा कवि थे रामलोचन

लोकसाहित्य के पुरोधा कवि थे रामलोचन

संक्षेप:

Gangapar News - करमा, हिन्दुस्तान संवाद।  लोक कवि रामलोचन सांवरिया की स्मृति में बुधवार शाम करमा के विद्यावती

Sep 10, 2025 02:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

लोक कवि रामलोचन सांवरिया की स्मृति में बुधवार शाम करमा के विद्यावती मेमोरियल स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो केबी पाण्डेय ने कहा कि सांवरिया नौटंकी विधा के महान रचना कार व कलाकार के साथ अवधी लोक साहित्य के पूरोधा थे। विशिष्ट अतिथि डॉ एम गोविन्द राजन ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा प्रयागराज में आयोजित होने वाले प्रत्येक कवि संम्मेलन व साहित्यिक कार्यक्रम में सांवरिया जी अपनी अमिट छाप छोड़ने वालों में थे। विशिष्ट अतिथि अनिल विश्वकर्मा व राकेश सिन्हा ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अवधी लोक साहित्य का मर्मज्ञ बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साहित्य संवर्धन संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान भूषण विजय चितौरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नौटंकी विधा व लोकरीति विषय पर रचित गीतों व लेखन का उल्लेख किया। सांवरिया के पुत्र वेदानंद ने उनके साहित्य को संजोने की बात कही। समारोह में गांवव की नई आवाज त्रैमासिक पत्रिका के लोक कवि राम लोचन सांवरिया विशेषांक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत सत्यानन्द त्यागी व संचालन डॉ अमर नाथ सिंह ने किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र पटेल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लोक कलाकार उर्मिला देवी, राम बाबू यादव , सुभाष विश्वकर्मा, शंकरलाल मजूर, लखन प्रतापगढ़ी, राम लखन गुप्ता, जे बी सिंह, राजेन्द्र शुक्ल, सबरेज अहमद, वीरेंद्र कुसुमाकर, बेचन लाल, विधायक प्रतिनिधि फूल चन्द्र पटेल,अमर बहादुर पटेल, नरेंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।