महान व्यक्तित्व के धनी थे संविधान निर्माता : दीपक पटेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बभनकुइयां गांव में विधायक दीपक पटेल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि बाबा साहब एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भाजपा ने उन्हें पूरा सम्मान दिया है।

महान व्यक्तित्व के धनी थे संविधान निर्माता : दीपक पटेल

सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। बभनकुइयां गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को विधायक दीपक पटेल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे।भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में उनका कार्य सराहनीय था। वह एक महान समाज सुधारक भी थे। जिन्होंने दलितों के उत्थान हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। देश के लिए दिए गए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा ने उन्हें पूरा सम्मान देने का काम किया है।

अधिवक्ता सुनील कुमार ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप सभासद अरुण मिश्रा पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, प्रधान आदित्य सिंह, भूपेन्द्र पांडेय, अभिषेक सिंह,आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।