पूर्व प्रधानाचार्य की पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी
Gangapar News - कौंधियारा। ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा के संवाहक पूर्व प्रधानाचार्य धनंजय सिंह की प्रथम पुण्य तिथि
ग्रामीण क्षेत्र मे शिक्षा के संवाहक पूर्व प्रधानाचार्य धनंजय सिंह की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर पटेल नगर, खेरहट खुर्द, जारी में कवि सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएन त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य एवं विशिष्ट अतिथि शशिकान्त मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कवि डा राजेंद्र शुक्ल, डा कुसमाकर, सवरेज अहमद एवं लोक गायिका मोहिनी श्रीवास्तव ने काव्य व गीत का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उनके संस्मरण को जीवंत कर दिया। आयोजन डा दिलीप सिंह, जेबी सिंह व अर्जुन सिंह ने किया। इस मौके पर अवध शरण सिंह, उदयभान सिंह, समशेर सिंह, सुनील कुमार त्रिपाठी, नन्द कुमार त्रिपाठी, विनय सिंह, प्रभाकर सिंह, केबी सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



