Gangapar News: मां के सम्मान में पौधे लगाकर करें देखभाल

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: रामनगर। विकास खंड क्षेत्र उरुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में सोमवार को एक पेड़

Gangapar News: मां के सम्मान में पौधे लगाकर करें देखभाल

Gangapar News: विकास खंड क्षेत्र उरुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. संदीप सिंह, मनोज कुमार, चंद्र प्रकाश मिश्र, साबिर अली, फार्मासिस्ट नीरज वर्मा, समाजसेवी मुकेश शर्मा, सुशील सिंह, लोकेन्द्र सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।