जगह-जगह हुआ पौधरोपण, सुरक्षा का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बारा क्षेत्र के विभिन्न

जगह-जगह हुआ पौधरोपण, सुरक्षा का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बारा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा पौधरोपण किया गया एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। रीवा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र के हर्रो टोल प्लाजा पर प्रबंधक प्रदीप सिंह तोमर द्वारा वृक्षारोपण किया गया और उपस्थित कर्मचारियों विकास दुबे आदि ने उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

पौधरोपण अभियान

कैंब्रिज हाई स्कूल एंड कॉलेज, शंकरगढ़ में ''राष्ट्रहित सेवा संस्थान'' के बैनर तले ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय परिसर में आंवले का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।कार्यक्रम में विनीत शुक्ला, सचिन त्रिपाठी, श्री श्याम, प्रेमचंद्र त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पीपीजीसीएल में 151 पौधे रोपे गए

पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड में आयोजित सप्ताहव्यापी पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में शुक्रवार को कर्मचारियों, बिजनेस एसोसिएट्स तथा उनके परिजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 151 पौधों का रोपण किया। सप्ताहभर चले कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कैनवास पेंटिंग, स्लोगन लेखन तथा पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। समापन अवसर पर पीपीजीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक पांडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है।

सामान्य प्रश्न

विश्व पर्यावरण दिवस पर क्या गतिविधियाँ की गईं?
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।