Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTransporter Killed in Accident at Amul Milk Warehouse in Sorawan
पिकअप चालक ने ट्रांसपोर्टर को कुचला, मौत

पिकअप चालक ने ट्रांसपोर्टर को कुचला, मौत

संक्षेप:

Gangapar News - सोमवार को सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर में अमूल दूध गोदाम के पास एक ट्रांसपोर्टर लक्ष्मी नारायण साहू को पिकअप ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके दो साथी हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और वाहन चालक फरार हो गया।

Feb 03, 2026 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित अमूल दूध गोदाम में गाड़ी पर माल लोड करवा कर दो साथियों के साथ खड़े ट्रांसपोर्टर को पिकअप ने रौंदा। ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोनों साथियों को हल्की चोंट आई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोरांव थाना क्षेत्र के शिवगढ़ प्रसादपुर गांव निवासी लक्ष्मी नारायण साहू (45) पुत्र शिवराम साहू सोरांव कोल्ड स्टोरेज परिसर स्थित अमूल दूध गोदाम में मां लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट खोल रखा है। लक्ष्मी नारायण साहू अमूल दूध गोदाम में माल लोड अनलोडिंग का कार्य करता था। सोमवार शाम को एक गाड़ी पर माल लोड कराने के बाद अपने दो साथियों के साथ बगल में खड़ा था। आरोप है कि इस दौरान दूसरी गाड़ी पिकअप माल लोड कराने के लिए अंदर आई और लक्ष्मी नारायण साहू समेत तीनों को टक्कर मार दिया। दो साथी छिटक कर दूर जा गिरें जबकि लक्ष्मी नारायण के सीने पर गाड़ी का चक्का चढ़ने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन रात में इलाज के लिए फाफामऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात लक्ष्मी नारायण साहू की मौत हो गई।