ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरातफरी
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। कौंधियारा बाजार में देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। समय

कौंधियारा बाजार में देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने और लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। कौंधियारा बाजार में गुरुवार देर रात करीब एक बजे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तेज चिंगारी निकली, जिसके बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे दुकानदारों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग फैलने का खतरा कम हुआ।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी आदि की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


