तहसील परिसर का ट्रांसफॉर्मर फुंका

Feb 18, 2026 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा। तहसील परिसर बारा में स्थित 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को दोपहर धू धू

तहसील परिसर का ट्रांसफॉर्मर फुंका

तहसील परिसर बारा में स्थित 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर बुधवार को दोपहर धू धू कर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ट्रांसफॉर्मर से आग की लौ निकलने लगी। आग की लपटे देख कर तहसील में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। ट्रांसफॉर्मर जलने से तहसील परिसर और बारा खास में अंधेरा छा गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।