एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ता परेशान

Mar 29, 2026 03:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मांडा। पिछले एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही

एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब, उपभोक्ता परेशान

पिछले एक महीने से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नवरात्र में भी प्रकाश न मिल पाने से मोहल्ले के लोगों का पूजा पाठ भी प्रभावित हुआ। क्षेत्र के हाटा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित पियरी गांव के कुशवाहा बस्ती का ट्रांसफॉर्मर पिछले एक महीने से खराब है। मोहल्ले के बाल गोविन्द कुशवाहा, नेब्बूलाल कुशवाहा, इंद्रेश कुमार, लक्ष्मी कांत कुशवाहा, गायत्री प्रसाद, राम नारायण , सीता राम कुशवाहा आदि तमाम लोगों ने ट्रांसफॉर्मर खराब होने की विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों व ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का असर यह हुआ कि नवरात्र के पहले एक ट्रांसफॉर्मर आया, लेकिन वह भी एक घंटे में ही ध्वस्त हो गया, जिससे गांव की समस्या जस की तस रह गई।

उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के क्षमता से अधिक कनेक्शन होने से अक्सर उनके मोहल्ले का यह ट्रांसफॉर्मर खराब ही रहता है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।