ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Feb 28, 2026 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेल नगर में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेल नगर में शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया है। 28 वर्षीय लक्ष्मण बिन्द पुत्र राजकण बिन्द निवासी हड़हा, जारी थाना कौधियारा शुक्रवार देर रात भिचकुरी कौधियारा में भूसा लोड करने के लिए गया था। भूसा लोड करने के बाद ट्रैक्टर को खेत से आगे रोड पर चढ़ते समय खेत के मेड़ की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर का एक भाग नीचे चला गया और ट्राली में लदे भूसे की छल्ली नीचे की ओर गिरने लगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन पैंट की मोहड़ी ट्रैक्टर के क्लच पैडल में फंस गई और वह ट्रैक्टर के बड़े चक्के के नीचे आ गया। ट्रैक्टर रुक नहीं पाया। इससे उसमें दब कर उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।