Gangapar News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: नवाबगंज के मुबारकपुर गांव में मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर पलट जाने से 23 वर्षीय युवक आदर्श कुमार की मौत हो गई। आदर्श अपने साथी त्रिभुवन यादव के साथ चरी लेकर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल त्रिभुवन को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डांडी चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर पूरन कछार (महराजपुर) गांव में मंगलवार सुबह चरी लदा ट्रैक्टर घर के पास सड़क पर चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।महराजपुर निवासी अशोक कुमार यादव के अनुसार उनका 23 वर्षीय पुत्र आदर्श गांव के ही त्रिभुवन यादव पुत्र छेदीलाल के साथ ट्रैक्टर से चरी लेकर घर लौट रहा था। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के पास सड़क पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में दोनों ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डांडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल त्रिभुवन यादव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में आदर्श कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल