संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत
Gangapar News - बाबूगंज में एक युवक शिवाकांत मिश्रा का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह घटना सुबह हुई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक स्नातकोत्तर के बाद ट्यूशन पढ़ाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध हालत में एक युवक का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। सुबह तड़के हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनरा से मां पिता व बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत वीरकाजी निवासी अरविंद कुमार दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका 26 वर्षीय पुत्र शिवाकांत मिश्रा घर पर मां आरती देवी के साथ रहता था। स्नातकोत्तर करने के बाद शिवाकांत आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह उठने के बाद दैनिक क्रिया सम्पन्न कर मां से चाय से चाय लेकर अपने कमरे में चला गया। परिजनों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे तक जब वह बाहर नहीं निकला तो मां ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा अंदर से बंद था। कोई आवाज नहीं मिलने से सहमे परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख परिजन चीख पड़े। शिवाकांत छत के चुल्ले के सहारे फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अभिलेखीय करवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इफको चौक की प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक पांच बहनों में इकलौता भाई था। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। प्रतियोगिता की तैयारी के साथ कई परीक्षा भी दे चुका था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



