मंसूराबाद में फांसी के फंदे पर लटका मिठाई व्यवसायी, मौत

Jan 07, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - मंसूराबाद में एक मिठाई व्यवसायी आशीष कुमार मोदनवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी पूजा के लिए सास के घर गई हुई थीं। जब वह लौटीं, तो पति को फांसी पर लटका पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

मंसूराबाद में फांसी के फंदे पर लटका मिठाई व्यवसायी, मौत

नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मंसूराबाद में मंगलवार रात एक मिठाई व्यवसायी ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई लेकिन घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जिस समय घटना हुई उस वक्त पत्नी सास के घर गणेश चौथ की पूजा करने गई थी। मंसूराबाद बाजार में 36 वर्षीय आशीष कुमार मोदनवाल मिठाई की दुकान चलाते थे। बाजार में ही उनका घर भी है। मंगलवार शाम उनकी पत्नी रागिनी गणेश चौथ की पूजा करने निकट स्थित सास के घर गईं थी। रात करीब दस बजे जब वह पूजा करके लौंटी तो पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख चीख पड़ीं।

उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए। परिजन भी दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंचे मंसूराबाद चौकी इंचार्ज संतोष राय पुलिस ने शव को फांसी फंदे से उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य नहीं बता सके। पुलिस के अनुसार मृतक के बड़े भाई फूलचंद मोदनवाल की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।