Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Suicide of Newlywed in Karachna In-Laws Accused of Dowry Harassment and Murder
विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

संक्षेप:

Gangapar News - मायके वालों की तहरीर पर छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कौंधियारा/करछना, हिसं। यमुनापार के

Nov 01, 2025 04:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम विवाहिता ने ससुराल में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। देर रात मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। करछना थाना क्षेत्र के जगौती गांव में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब 23 वर्षीय नंदिनी पत्नी धनंजय पटेल ने ससुराल के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। ससुराल वालों ने पहले तो घटना को छिपाने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति बिगड़ी तो देर शाम पुलिस को सूचना दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी देर रात ससुराल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नंदिनी को ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसी उत्पीड़न से तंग आकर उसने अपनी जान दी। मायके पक्ष की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने ससुराल के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति धनंजय पटेल और एक देवर को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता ने बताया कि नंदिनी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक दो वर्ष का पुत्र अयांश है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग करता था और बेटी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मायके पक्ष के लोग अब भी न्याय की गुहार लगा रहे हैं। ●एसीपी करछना अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर छह ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।