आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने की खुदकुशी
जसरा नई बाजार की घटना, मकान के तीसरे तल पर अपने बेडरूम में लगाई फांसी

घूरपुर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर घूरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसरा नई बाजार निवासी 50 वर्षीय अनिल केसरवानी पुत्र हरिचरण केसरवानी दो भाइयों में छोटा था। अनिल केसरवानी आर्थिक रूप से परेशान रहा करता था। शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने मकान के तीसरे मंजिल के अपने कमरे में अकेला था। जबकि उसकी पत्नी सुनीता केसरवानी नीचे के तल में खाना पका रही थी। उसकी दो बेटियां स्कूल गई थीं। अनिल केसरवानी ने कमरे में पंखे के चूल्ले में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर बाद जब पत्नी सुनीता केसरवानी खाना बनाने के बाद खाना लेकर कमरे में गई तो वहां अनिल को फंदे पर झूलता देख चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन कर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा तब तक अनिल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर चीरघर भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


