पारिवारिक विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Gangapar News - कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की स

कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय ओम प्रकाश भारतीय पुत्र स्वर्गीय कमलेश भारतीय शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने कच्चे मकान में फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी पारिवारिक विवाद से आहत होकर उसने घर के अंदर लकड़ी के सहारे रस्सी बांधकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
ओम प्रकाश पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था और मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। बताया गया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। कुछ देर बाद बड़े भाई कुशल भारतीय की नजर उस पर पड़ी तो वह फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा युवक को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अवसेस कुमार ने पुलिस टीम के साथ आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


