ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत, दोस्त गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। संजीत पांडेय, जो पत्नी के ऑपरेशन के बाद घर लौट रहा था, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका दोस्त विनय भी घायल है। गांव में मातम का माहौल है।

ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत, दोस्त गंभीर

कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पत्नी का ऑपरेशन कराने के बाद अस्पताल से घर लौट रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।कौंधियारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरा गांव निवासी श्यामाकांत पांडेय का 28 वर्षीय बेटा संजीत पांडेय उर्फ सहेब्बू ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी का छह दिन पहले करछना के भड़ेवरा स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था।

रविवार सुबह वह गांव के ही अपने मित्र 25 वर्षीय विनय मिश्र पुत्र इंद्रनाथ मिश्र के साथ बाइक से पत्नी को देखकर घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों नचकोल का पूरा गांव के सामने पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। संजीत को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और विनय को नैनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान संजीत ने दम तोड़ दिया। वहीं विनय के दोनों हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। संजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी अभी अस्पताल में भर्ती है, जबकि घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।