तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से भारतगंज के युवक की इंदौर में मौत
भारतगंज,हिसं।मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतगंज नि० युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर कस्बे में पहुंचते ही परिवार समेत पू
मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतगंज नि० युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर कस्बे में पहुंचते ही परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। भारतगंज के मंगलवारी बाजार स्थित समाजसेवी जगदीश गुप्ता के पुत्र 30 वर्षीय सूर्य प्रकाश गुप्ता इंदौर में रहकर फुल्की का कारोबार करते थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सूर्य प्रकाश सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर कंटेनर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना फोन के माध्यम से जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पिता जगदीश गुप्ता, पत्नी ममता गुप्ता और छोटे भाई शिवशंकर गुप्ता का रो-रोकर हाल- बेहाल है। परिवार को सांत्वना देने के लिए रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।छोटे भाई शिवशंकर गुप्ता डेड बॉडी लाने इंदौर के लिए रवाना हो गए। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को शव भारतगंज पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। युवक की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


