बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ ने तीन सप्ताह बाद तोड़ा दम
11 मई को तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत; आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा बरौत। हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी रमनपुर गां

हंडिया थाना क्षेत्र के भीटी रमनपुर गांव निवासी अधेड़ की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद तीन सप्ताह तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के पश्चात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भीटी रमनपुर गांव निवासी राम अछैवर बिंद बीते 11 मई को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी।
शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।मृतक के पुत्र नंदलाल बिंद ने घटना के संबंध में 19 मई को हंडिया थाने में लिखित तहरीर देकर बाइक चालक अभिषेक बिंद पुत्र बाबा बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों की भी भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, अधेड़ की मौत के बाद अब मामला सड़क दुर्घटना से बढ़कर मौत में तब्दील हो गया है, जिससे आरोपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


