बारात से लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम बचे

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

कौंधियारा/करछना, हिंस। मंगलवार की सुबह बारात से घर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो नाबालिग बेटे किसी

बारात से लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम बचे

मंगलवार की सुबह बारात से घर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो नाबालिग बेटे किसी तरह बच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मेजा थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी 45 वर्षीय कमल किशोर प्रजापति सोमवार शाम भटौती गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। मंगलवार की भोर पांच बजे के दरम्यान वह अपने दो बेटों 15 वर्षीय नितिन और 13 वर्षीय नितेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर करछना के बेन्दौं नहर पुलिया के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों बच्चे दूर जा गिरे, जबकि कमल किशोर सड़क पर ही पड़े रहे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कमल किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से घबराए बच्चों ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।