शव घर लेकर पहुंचते ही मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - थरवई थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के 26 वर्षीय सचिन दुबे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह सोरांव से घर लौटते समय कंक्रीट मिक्सर ट्रक की टक्कर में घायल हो गए। बाइक पर उनके साथ बैठे जितेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सचिन का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया गया।

शव घर लेकर पहुंचते ही मचा कोहराम

सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 26 वर्षीय सचिन दुबे पुत्र पारसनाथ दुबे का सोमवार को दिन में करीब एक बजे सोरांव थाना क्षेत्र के भावापुर गांव के सामने मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह किसी काम से सोरांव गए हुए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर गांव निवासी जितेंद्र पटेल पुत्र स्वर्गीय पारस पटेल बाइक पर बैठा हुआ था। सचिन दुबे बाइक चला रहे थे। कंक्रीट मिक्सर ट्रक मशीन के चालक द्वारा बाइक में टक्कर मार दिया गया। जिसमें सचिन दुबे की मौत हो गई।

पीछे बैठा जितेंद्र पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव घर पहुंचा तो रोना पीटना मच गया। सचिन दुबे का विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। माता मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार को रसूलाबाद घाट पर किया गया। पिता की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।