पीड़ित परिवार से मिलकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
Apr 08, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - बहरिया। मिझूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर युवक ने मंगलवार

मिझूरा गांव में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया था। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मृतक सुमित गौतम के घर पहुंचकर उनके पिता राजकुमार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाअध्यक्ष ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर सुनील पाण्डेय, संदीप चौधरी, सुरेश पटेल, राजेश पटेल, सददाम हुसैन सिद्दीकी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


