Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Family Loss Father Injured in Accident Son Commits Suicide Both Die
पिता के हादसे से सदमे में बेटे ने लगाई फांसी, पिता की भी मौत

पिता के हादसे से सदमे में बेटे ने लगाई फांसी, पिता की भी मौत

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मुगारी तारापुर कोलान बस्ती में एक ही परिवार पर

Nov 08, 2025 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मुगारी तारापुर कोलान बस्ती में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले पिता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए, फिर बेटे ने तनाव में फांसी लगाकर जान दे दी और अब इलाज के दौरान पिता की भी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार अनारकली कोल के पति 50 वर्षीय बृजभान उर्फ बृजभानू कोल 30 अक्तूबर की रात करीब 10.30 बजे रोज की तरह मुर्गी फार्म में चौकीदारी करने जा रहे थे। रास्ते में रामपुर चौकी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना पहुंचाया, जहां से स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पिता की गंभीर हालत और बढ़ते इलाज खर्च से परिवार टूट गया। आर्थिक तंगी और तनाव में 25 वर्षीय बेटा दीपू कोल दो दिन बाद रात करीब दो बजे अपने कमरे में फांसी पर झूल गया। परिजन जब तक पहुंचते, उसने दम तोड़ दिया। घटना से पहले ही टूटा परिवार और गहरे शोक में डूब गया, जब शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान बृजभान कोल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब परिवार में मां और छोटे बच्चे बेसहारा रह गए हैं। गांव में इस हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद की मांग की है। थाना प्रभारी औद्योगिक थाना क्षेत्र विपिन पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाई जाएगी।