गंगा घाटों से अवैध बालू खनन पर रोक व जांच की मांग
Gangapar News - मांडा। एक ही परिवार के चार बच्चों की गंगा में डूबने से हुई मौत के
एक ही परिवार के चार बच्चों की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा नेता ने बामपुर व बादपुर गंगा घाट पर किये जा रहे अवैध बालू खनन की जांच और क्षतिग्रस्त गंगा घाट ठीक कराने की प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की। शनिवार को क्षेत्र के बामपुर गांव के एक ही परिवार के अनिल कुमार के दोनों बेटे हिमांशू और रेयांश, राजाराम के इकलौते बेटे दीपक कुमार और कमलेश कुमार के दस वर्षीय बेटे ऋषभ की गंगा में डूबने से दुखद मौत हो गई थी। मौत के बाद शनिवार को पूर्व लोकसभा भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी , भाजपा नेता प्रदीप पांडेय, राकेश कुमार पाण्डेय, समाजसेवी रामकृष्ण त्रिपाठी, हरि कुंवर त्रिपाठी आदि पीड़ित के घर बामपुर गांव पहुंचे।
चारों बच्चों के पीड़ितों को शासन द्वारा स्वीकृत चार चार लाख रुपए की सहायता उनको बैंक खाते के माध्यम से मिल गई। भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से मांडा क्षेत्र के बामपुर व बादपुर गांव में गंगा घाट पर हुए बालू खनन के चलते गड्ढों में गंगा का पानी भरने से हुई दुखद मौत की जांच और दोनों घाटों पर अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा क्षतिग्रस्त सड़क व गंगा के गड्ढों को ठीक कराने की मांग की। भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार को हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


