खदान में डूबने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत

Apr 07, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बारा थाना अंतर्गत गींज गांव में छह वर्षीय राजा बाबू अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था, जहां वह डूब गया। उसके शव को मंगलवार को खोजबीन के बाद खदान से निकाला गया। परिवार में शोक छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

खदान में डूबने से छह वर्षीय मासूम बालक की मौत

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गींज में सोमवार को खदान में नहाने गया छह वर्षीय बालक उसमें डूब गया। मंगलवार को उसका शव खदान में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।क्षेत्र के गींज गांव निवासी संजय उर्फ किसन का छह वर्षीय बेटा राजा बाबू अपने साथियों के साथ बिना परिजनों को बताए गांव के बाहर खदान में नहाने चला गया था। वह काफी समय के बाद घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। सभी संभावित स्थानों पर खोजने पर भी कुछ पता नहीं चला।

ग्राम प्रधान राम गुलाब आदिवासी ने बारा पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर बारा सुभाष यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और खोजबीन करने लगे। जानकारी होते ही एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा भी पहुंच गए। कुछ ही समय बाद खदान के किनारे उसके कपड़े मिल गए किंतु अंधेरा होने के कारण टीम वापस लौट आई। पुलिस ने गोताखोर को भी मंगलवार को बुलाया। मंगलवार को खोजबीन करने निकली टीम ने पानी में ऊपर आ रहे उसके सिर को देखा। उसे ऊपर निकाल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। मृतक राजा बाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बारा का कहना है कि प्रथम दृष्टया डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।