पड़ोसियों को देख गंगा नहाने गया किशोर डूबा मौत।
Gangapar News - हंडिया के कदला गंगा घाट पर एक 6 वर्षीय बालक समन की डूबने से मौत हो गई। वह पड़ोस के युवकों को देख गंगा घाट पर गया और तैराकी करने लगा। गहरे पानी में जाने के बाद वह डूब गया। जब उसे घर में नहीं पाया गया, तो परिजनों ने खोज शुरू की। स्थानीय गोताखोरों ने शव को निकाला।

हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया कोतवाली क्षेत्र के कदला गंगा घाट पर नहाने जा रहे पड़ोसी युवकों को देख एक 6 वर्षीय बालक भी गंगा घाट पर चला गया। युवक गहरे पानी में तैराकी करने चले गए तो बालक भी गंगा में नहाने लगा और गहरे जल में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।कदला कसौधन निवासी संतलाल का छह वर्षीय बालक समन जिसका गंगा घाट के ऊपर घर है। मंगलवार के दिन पड़ोस के कुछ युवक गंगा नहाने जा रहे थे, युवकों को देखकर समन भी पीछे चल दिया परिजनों को पता नहीं था। युवक गंगा में घुसकर तैराकी करते हुए दूर चले गए तो किशोर भी अपना कपड़ा निकाल जल में पहुंचकर नहाने लगा और डूब गया।
काफी देर तक जब वह घर में नहीं दिखा तो परिवार वाले खोज में जुट गए। उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। जब गंगा घाट पर पहुंचे तो कपड़ा देखकर गंगा में भी खोज करना शुरू किए। स्थानीय गोताखोर की मेहनत के बाद शव को बाहर निकल गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


