Gangapar News: टोंस नदी नहाने गया किशोर गहरे पानी में डूबा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारGangapar News: टोंस नदी नहाने गया किशोर गहरे जल में डूबा मेजा। साथियों संग टोंस नदी में नहाने पहुंचा किशोर डूूब गया। समहन गांव स्थित टोंस नदी में किशोर के डूबने की

Gangapar News: साथियों संग टोंस नदी में नहाने पहुंचा किशोर डूब गया। समहन गांव स्थित टोंस नदी में किशोर के डूबने की जानकारी जैसे ही उसके घर पहुंची हड़कम्प मच गया। परिवार व आसपास के लोग चीख पुकार करते हुए टोंस नदी के घाट पर पहुंच गए। सूचना पर चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह को हुई वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर स्थानीय गोताखोरों को किशोर को ढूढ़ने के लिए पानी में उतार दिया।
घटना स्थल पर कार्रवाई
चौकी प्रभारी की सूचना पर कोतवाल मेजा नृपेन्द्र शुक्ल भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस उच्चाधिकारियेां को जानकारी देते हुए एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पर भेजने की बात कही। समहन गांव की दलित बस्ती निवासी बृजेश कुमार के तीन बेटों में सबसे बड़ा 17 वर्षीय अनीश कुमार घर पर रहकर खेती किसानी में पिता का साथ देता था। दोपहर बारह बजे के लगभग अनीश कुमार अपने साथी 28 वर्षीय अग्निहोत्री प्रसाद, 22 वर्षीय आशीष कुमार, 20 वर्षीय एसपी श्रीवास्तव के साथ टोंस नदी नहाने के लिए पहुंचा।अन्य बच्चों की स्थिति
वहां सभी चारों कपड़ा उतारने के बाद नदी में कूद गए। इस बीच अनीश कुमार गहरे जल में चला गया, उसे डूबता देख सभी साथी शोरगुल करने लगे। कुछ दूर भैंस चरा रही एक महिला डूब रहे अनीश को बचाने के लिए अपनी साड़ी पानी में फेंक दी, लेकिन उसे बचा न सकी। गांव के अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि जिस जगह अनीश कुमार पानी में डूबा है, वहां पर पांच वर्ष के भीतर चार लोग डूब चुके हैं। गहरा पानी होने के बावजूद लोग सतर्कता नहीं रख पा रहे हैं। बताते चले कि समहन गांव के रेलवे पुल के पास माह भर पहले 16 मई को चार लोग टोंस नदी में नहाने पहुंचे थे, इनमें तीन लोग डूब गए थे।अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦अनीश कुमार की उम्र क्या थी?−
अनीश कुमार 17 वर्ष का था।
✦घटना कब हुई?+
✦क्या अनीश कुमार को बचाने के लिए किसी ने प्रयास किया?+
✦क्या टोंस नदी में पहले भी डूबने की घटनाएं हुई हैं?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


