स्नान करने गई बालिका की तालाब में डूबकर मौत
Gangapar News - मांडा के बनवारी खास गांव में एक 13 वर्षीय बालिका छाया की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने नाना के पड़ोसी के 5 वर्षीय बेटे के साथ स्नान करने गई थी। दोनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में डूबने लगे।...
मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी के मासूम बेटे के साथ तालाब में स्नान करने गई ननिहाल में रह रही बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मांडा थाना क्षेत्र के बनवारी खास गांव में अपने नाना दरबारी लाल प्रजापति के यहां पिछले बारह वर्षों से 13 वर्षीया बालिका छाया पुत्री योगेश प्रजापति निवासिनी ग्राम मैना थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर रह रही थी। सोमवार दोपहर बाद अपने नाना के पड़ोसी रघुबर प्रजापति के पांच वर्षीय बेटे छोटू के साथ घर से सौ मीटर दूरी पर स्थित तालाब में स्नान करने गई। तालाब के गहरे पानी में छोटू और छाया दोनों डूबने लगे।

शोरगुल सुनकर तालाब के नजदीक खेत में काम कर रहे राजाराम प्रजापति दौड़ कर गए और दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाले। छाया की हालत गंभीर होने के कारण लालगंज स्थित सीएचसी में इलाज के लिए ले गए, लेकिन वहां पहुंचने के पहले ही छाया की मौत हो चुकी थी। छाया के 13 साल पहले जन्म के छह महीने बाद ही बीमारी से उसके पिता योगेश प्रजापति की मौत हो गई थी। पिता के मौत के बाद ही उसकी मां भी दूसरी शादी करके छाया को छोड़कर दूसरे पति के साथ चली गई थी। तभी से लगभग बारह वर्षों से छाया अपने नाना नानी के साथ ननिहाल में रहती थी। लालगंज स्थित छाया के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए छाया का अंतिम संस्कार कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




