Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Discovery 28-Year-Old Found Hanging in Katka Village Investigation Underway
सूने मकान में युवक का फंदे पर लटका मिला शव

सूने मकान में युवक का फंदे पर लटका मिला शव

संक्षेप:

Gangapar News - कौंधियारा/करछना। करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई,

Jan 03, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के सामने हाईवे किनारे बने एक सुनसान घर में 28 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कटका गांव निवासी अंजनी गुप्ता पुत्र ननकऊ गुप्ता बीते एक वर्ष से गांव के सामने हाईवे के किनारे फुल्की की दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। दुकान के पास ही उसका दो कमरों का एक छोटा मकान बना था, लेकिन वहां वह अकेला नहीं रहता था। अंजनी रोजाना दुकान बंद करने के बाद सामान समेटकर उसी घर में रख देता और रात में गांव स्थित अपने पैतृक घर चला जाता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनिवार सुबह अंजनी रोज की तरह दुकान खोलने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक दुकान नहीं खुली। आसपास के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने जानकारी ली। सूचना मिलने पर उसके पिता मौके पर पहुंचे और जब कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो अंजनी का शव फंदे से लटका मिला। अंजनी तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना पर करछना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।