Gangapar News: उपनिरीक्षक की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
Gangapar News: फूलपुर। फूलपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की देर शाम अचानक तबीयत ख़राब हो गई। उन्हें
Gangapar News: फूलपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक की देर शाम अचानक तबीयत ख़राब हो गई। उन्हें तत्काल सीएचसी फूलपुर ले जाया गया। जहां से चिकत्सकों ने तत्काल एसआरएन रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
उपनिरीक्षक का विवरण
फूलपुर कोतवाली में उपनिरीक्षक पद पर तैनात छोटे लाल यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना अंतर्गत खरौना के निवासी थे। फूलपुर में उनकी तैनाती 12 मई को हुई थी। शनिवार देर रात शनिवार देर शाम उनके सिर में अचानक तेज दर्द हुआ। वह फूलपुर में थाने के समीप अपने कमरे में रह रहे थे।
अस्पताल में भर्ती
तबीयत बिगड़ने पर बगल के कमरे में रहने वाले साथी पुलिसकर्मी ने उन्हें तत्काल सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान करीब रात दस बजे उनकी मौत हो गई।
परिजनों और पुलिसकर्मियों का दुख
मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, छोटे लाल यादव काफी मिलनसार और सहज स्वभाव के थे। क्षेत्र में भी लोगों से उनका व्यवहार अच्छा था। उनके निधन से फूलपुर थाना परिसर में शोक का माहौल रहा। रविवार को थाने में पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर दिवंगत उपनिरीक्षक को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।


