Gangapar News: इकलौते बेटे की मौत से कोना गांव में मातम
Gangapar News: इकलौते बेटे की मौत से कोंना गांव में मातम मेजा। सड़क दुर्घटना में दिवंगत रहे नवनीत द्विवेदी पुत्र हरिश्चन्द्र द्विवेदी का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा, च

Gangapar News: सड़क दुर्घटना में दिवंगत रहे नवनीत द्विवेदी पुत्र हरिश्चन्द्र द्विवेदी का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा चीख पुकार मच गई। पास पड़ोस व मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। दिवंगत की मां सावित्री देवी इकलौते बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। बहनें साविता, ममता, रमा व सन्नों भाई का चेहरा निहार बिलख रहीं थीं। उधर दिवंगत युवक के पिता व परिवार के अन्य लोग गुमशुम थे। सभी की आंखे रोते-रोते पथरा गई थी। पिता हरिश्चन्द्र द्विवेदी को लोग समझाने में जुटे थे। उनके आंसू थम नहीं पा रहे थे। बेटे की मौत से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। गांव के लोग बोले कि वह बहुत मिलनसार था, किसी के घर कोई भी घटना होती थी, उसके साथ खड़े हो जाते थे। बुधवार की देर रात जैसे ही उसकी मौत की मनहूस खबर पहुंची, कोना गांव में मातम सा छा गया था। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद अन्तिम संस्कार के लिए छतवा गंगाघाट ले गए, जहां विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा नेता विनय शुक्ल ने बताया कि नवनीत के पिता हश्चिन्द्र द्विवेदी बेटे की शादी गर्मी के महीने में करने की तैयारी में जुटे थे कि अनहोनी घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया।
दिवंगत नवनीत द्विवेदी का पारिवारिक शोक
सड़क दुर्घटना में दिवंगत रहे नवनीत द्विवेदी पुत्र हरिश्चन्द्र द्विवेदी का शव जैसे ही उसके घर पहुंचा चीख पुकार मच गई। पास पड़ोस व मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। दिवंगत की मां सावित्री देवी इकलौते बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। बहनें साविता, ममता, रमा व सन्नों भाई का चेहरा निहार बिलख रहीं थीं। उधर दिवंगत युवक के पिता व परिवार के अन्य लोग गुमशुम थे। सभी की आंखे रोते-रोते पथरा गई थी। पिता हरिश्चन्द्र द्विवेदी को लोग समझाने में जुटे थे। उनके आंसू थम नहीं पा रहे थे। बेटे की मौत से उन्हें काफी सदमा पहुंचा है। गांव के लोग बोले कि वह बहुत मिलनसार था, किसी के घर कोई भी घटना होती थी, उसके साथ खड़े हो जाते थे। बुधवार की देर रात जैसे ही उसकी मौत की मनहूस खबर पहुंची, कोना गांव में मातम सा छा गया था। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद अन्तिम संस्कार के लिए छतवा गंगाघाट ले गए, जहां विधि विधान से अन्तिम संस्कार कर दिया गया। भाजपा नेता विनय शुक्ल ने बताया कि नवनीत के पिता हश्चिन्द्र द्विवेदी बेटे की शादी गर्मी के महीने में करने की तैयारी में जुटे थे कि अनहोनी घटना ने उन्हें पूरी तरह तोड़ कर रख दिया।


