रिश्तेदारी में गए युवक की मौत, हीट वेव की आशंका
सैदाबाद के भगतपुर चांदोंपारा गांव में 21 वर्षीय युवक अंकित अपनी मां के साथ रिश्तेदारी जा रहा था। भीषण गर्मी के कारण उसकी तबियत बिगड़ गई। पिता ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के भगतपुर चांदोंपारा गांव निवासी युवक अपनी मां के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था। रास्ते में पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में आने से उसकी तबियत खराब हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पिता उसे अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।थाना क्षेत्र के भगतपुर चांदोपारा गांव निवासी बृजेश कुमार पटेल का 21 वर्षीय बेटा अंकित सोमवार को मां के साथ अगरापट्टी फूलपुर रिश्तेदार में जा रहा था। अंकित जाते समय तेज धूप का शिकार हो गया।
मां को रिश्तेदारी उतार कर बोला की तबीयत खराब है दवा लेने जा रहा हूं। युवक अगरापट्टी गांव से थोड़ी दूर गया हुआ था तभी वह हिम्मत हार बैठा और पिता से फोन पर बोला कि पापा मेरी तबियत बहुत खराब है मैं बच नहीं पाऊंगा। यह कहकर उसने फोन काट दिया। बेटे की बात सुनकर पिता आनन फानन में बेटे को फूलपुर के एक निजी अस्पताल ले आए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


