Gangapar News: सर्पदंश से महिला की गई जान
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: नवाबगंज। थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके प

Gangapar News: थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झिंगहा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी 32 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सर्प ने डस लिया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने देर रात मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।


