भैंस को बचाने में अधेड़ की भी ट्रेन से कटकर मौत

Dec 24, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

Gangapar News - मांडा। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के पास मांडा क्षेत्र में भैंस चरा रहे एक अधेड़ आ

भैंस को बचाने में अधेड़ की भी ट्रेन से कटकर मौत

दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के पास मांडा क्षेत्र में भैंस चरा रहे एक अधेड़ आ रही ट्रेन से भैंस को बचाने के लिए रेललाइन पर गये, लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से भैंस के साथ अधेड़ की भी ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंच पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के महेवॉ कला ग्राम पंचायत के उपरहार बस्ती निवासी 50 वर्षीय गिरिजा यादव पुत्र कैलाश यादव बुधवार दोपहर बाद दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के मांडा रोड स्टेशन से तीन किमी पहले टिकरी उमापुर गांव के सामने अपनी भैंस चरा रहे थे।

अचानक भैंस रेललाइन पर चली गई। रेललाइन पर भैंस के पहुंचते ही प्रयागराज की ओर से ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस आती दिखाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भैंस को ट्रेन से बचाने के लिए गिरिजा यादव भी रेललाइन पर पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रेन आ गयी और भैंस तथा गिरिजा को दो टुकड़ों में विभक्त करते ट्रेन आगे चली गई। सूचना पर दिघिया चौकी के दरोगा शोएब खान व जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी गिरिजा के परिजनों को देते हुए क्षत विक्षत शव अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर गिरिजा की पत्नी दुलारी देवी, बेटा पवन कुमार यादव व अन्य परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गये। पवन घर पर ही रहकर खेती किसानी करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।