Gangapar News: हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Gangapar News: दो हिस्सों में बने घर के बीच सड़क पार कर रही थी महिला, परिवार में मचा कोहराम बरौत। हंडिया थाना अंतर्गत बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे ऊपरदहा

Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत बरौत पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे ऊपरदहां गांव के पास शुक्रवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय मंजू देवी पत्नी रमाशंकर बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ऊपरदहां गांव निवासीनी मंजू देवी नेशनल हाईवे के दक्षिण दिशा स्थित अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वह हाईवे पार करने लगीं, उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ ही मिनटों में आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बरौत चौकी प्रभारी रामायण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।ग्रामीणों ने बताया कि मृतका के पति रमाशंकर बिंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार का मकान हाईवे के दोनों ओर होने के कारण मंजू देवी अक्सर एक घर से दूसरे घर आने-जाने के लिए सड़क पार करती थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।


