हाईटेंशन तार की चपेट में आए छात्र की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गंगापारघूरपुर के छोटी बोंगी गांव में 10 जून को 14 वर्षीय अरुण पटेल आम तोड़ते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अरुण छोटे भाई थे, और परिवार में शोक व्याप्त है।

घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी बोंगी गांव निवासी कुंअर सिंह पेटल का 14 वर्षीय बेटा अरुण पटेल 10 जून के दिन गांव के बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था कि पास से गुजरे हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया था। अरुण को गंभीर हालत में परिजनों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान किशोर अरुण की मौत हो गई।अरुण दो भाइयों में छोटा था,और कक्षा आठ में पढ़ता था। बड़े भाई अनुज बहन सिम्पी, माता सरिता देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


