Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsTragic Accident Claims Family s Joy Speeding Auto Collides with Motorcycle
ऑटो की टक्कर से मासूम घायल, देवर-भाभी की हालत नाजुक

ऑटो की टक्कर से मासूम घायल, देवर-भाभी की हालत नाजुक

संक्षेप: Gangapar News - कौंधियारा/करछना। तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियों पर गहरी चोट की है। रविवार की

Sun, 2 Nov 2025 05:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियों पर गहरी चोट की है। रविवार की सुबह करछना क्षेत्र में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर दिया। तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ बैठा मासूम अपनी एक टांग से लाचार हो गया। रविवार को करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी अंतर्गत गधियाव गांव के सामने मिर्जापुर–प्रयागराज हाईवे पर यह हादसा हुआ। मेजा थाना क्षेत्र के लूतर गांव निवासी कुलदीप कुमार सोनकर अपनी भाभी करिश्मा सोनकर और एक मासूम बच्चे के साथ रिश्तेदारी से करछना से घर लौट रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क किनारे जा गिरी और तीनों घायल होकर तड़प उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कुलदीप सोनकर और करिश्मा सोनकर को सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि साथ में बैठे बच्चे का एक पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन काफी देर तक कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घायलों को निजी वाहन से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।